लखीसराय. किऊल नदी में सदर प्रखंड के सामने श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. महायज्ञ के लिए पंडाल, बैरिकेटिंग, विभिन्न देवताओं के प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंदिर नुमा झोपड़ी आदि का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं बाहर से आये झुला एवं अन्य मनोरंजन के साधन को तैयार किया जा रहा है. पूजा पाठ के लिए दूसरे राज्य से विद्वान पंडितों को बुलाया जा रही है. वहीं प्रतिदिन प्रवचन का आयोजन भी किया जाना है. सुबह शाम पूजा अर्चना की जायेगी.
किऊल नदी में विष्णु महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
किऊल नदी में सदर प्रखंड के सामने श्री श्री 108 विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है
