निदेशक चकबंदी ने जिले में राजस्व महाअभियान की तैयारी का लिया जायजा

समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को निदेशक चकबंदी राकेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान की जिला में तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में की गयी.

संबंधित पदाधिकारी व सीओ के साथ बैठक कर की महा अभियान की समीक्षा

सभी अधिकारियों को मनोयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

लखीसराय. समाहरणालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को निदेशक चकबंदी राकेश कुमार की अध्यक्षता में राजस्व महा अभियान की जिला में तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में की गयी. समीक्षा बैठक में राजस्व सेवा महा अभियान की जिला में अब तक की तैयारियों की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से दिखाकर की गयी. निदेशक श्री कुमार महा अभियान की जिला स्तरीय तैयारी से संतुष्ट दिखे. उनके द्वारा सभी अंचलाधिकारी को राजस्व सेवा महा अभियान के अंतर्गत मनोयोग से कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके. निदेशक के द्वारा सभी अंचलाधिकारी से राजस्व महा अभियान से संबंधित रिव्यू किया गया एवं इस कार्य से संबंधित समस्याएं सुनी गयी, साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिया गया. राजस्व महा अभियान का आयोजन 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक किया जाना है. राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने हेतु घर तक पहुंच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां सुधार करना है. इस अभियान के तहत हर पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन, नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना, उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी, रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बंटवारा नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट के द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना है. राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां या तैयारी का चरण. द्वितीय चरण अभियान के दौरान 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण एवं शिविर लगाया जायेगा. तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर से 30 अक्तूबर 2025 तक करना है. बैठक में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, विशेष कार्य पदाधिकारी शशि कुमार, वरीय उपसमाहर्ता प्राची कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी रवि कुमार के साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >