हरिनाम संकीर्तन की तैयारी अंतिम चरण पर, आज निकलेगी कलश यात्रा

कलश में जल भरकर ओदरा घाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की जाएगी.

किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में चार दिवसीय महाप्रभु सतनाम संघ हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. तैयारी अंतिम चरण पर है. आगामी 24 अप्रैल से 27 अप्रैल तक महाप्रभु सतनाम संघ के हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. महाप्रभु सतनाम संघ के सचिव सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल डुमरिया स्थित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम स्थल से बेलवा स्थित ओदरा घाट काली मंदिर के लिए प्रातः शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी. कलश में जल भरकर ओदरा घाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की जाएगी. संध्या को महाप्रभु सतनाम संघ के हरिनाम संकीर्तन के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य श्री बालव्यास अमन महाराज जी का भव्य स्वागत किया जाएगा. आगे उन्होंने बताया कि चार दिवसीय हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल होंगे. इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है. उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. 27 अप्रैल को महाप्रसाद वितरण के साथ हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. इस दौरान जय बर्मन, राकेश कुमार पासवान, चौहान नागेश्वर शर्मा, शशांक सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >