भाकपा की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी तेज

भाकपा की वोटर अधिकार यात्रा की तैयारी तेज

लखीसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) लखीसराय ने अपनी आगामी “वोटर अधिकार यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी जिला इकाई के नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं द्वारा गांव-गांव और मुहल्ले-मुहल्ले में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को मतदान और वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है. यात्रा 21 अगस्त को सुबह लगभग आठ बजे सिकंदरा मार्ग से लखीसराय जिला सीमा में प्रवेश करेगी. हलसी, रामगढ़ चौक, बाजार समिति, विद्यापीठ चौक, गढ़ी विशनपुर, सूर्यगढ़ा होते हुए मुंगेर तक जायेगी. इस दौरान संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा के राष्ट्रीय नेता गिरीश कुमार, ओमप्रकाश नारायण और महागठबंधन के अन्य शीर्ष नेता शामिल रहेंगे. भाकपा जिला सचिव हर्षित यादव, कार्यालय सचिव अरुण कुमार सिंह और जिला कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार ने संयुक्त बयान में कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को मतदान की पारदर्शिता, वोट के अधिकार की गरिमा और महत्व के प्रति जागरूक करना है. इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों को उजागर कर सुधार की मांग उठायी जायेगी. पार्टी नेतृत्व ने आम नागरिकों से इस यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और निष्पक्ष, निर्भीक मतदान कर लोकतंत्र की रक्षा में सक्रिय होने का आह्वान किया. नेताओं ने कहा कि यह यात्रा बिहार के लोकतंत्र प्रेमियों की ओर से चुनाव आयोग को निष्पक्ष चुनाव कराने का सशक्त संदेश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >