सूर्यगढ़ा में 27 को प्रशांत किशोर की होगी जनसभा

बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सूर्यगढ़ा जनता हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे

लखीराय. बिहार बदलाव यात्रा के तहत जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सूर्यगढ़ा जनता हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जनसभा सुबह 11 बजे आयोजित होगी. जनसभा से पहले प्रशांत किशोर का जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा. उनके आगमन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हजारों लोग उनकी जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे. ””बिहार बदलाव यात्रा”” की शुरुआत 20 मई से सारण जिले के सिताब दियारा से हुई थी. इस यात्रा का उद्देश्य बिहार की जनता को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जागरूक करना और आगामी विधानसभा चुनाव में जन सुराज के रूप में सशक्त विकल्प प्रस्तुत करना है. मौके पर जिला मुख्य प्रवक्ता टूनटून प्रसाद सिंह, जिला महासचिव महेश यादव, जिला प्रभारी प्रकाश सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष प्रफुल कुमार एवं अन्य नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >