Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने लखीसराय को दी 450 करोड़ की सौगात, प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे थे मुख्यमंत्री

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत लखीसराय के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने 450 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. लखीसराय से पहले सीएम शेखपुरा पहुंचे थे. पढ़ें पूरी खबर…

Pragati Yatra: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. इसके तहत आज वह लखीसराय के दौरे पर थे. यहां उन्होंने लखीसराय की जनता को करीब 450 करोड़ की अलग-अलग योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. 

सीएम नीतीश इन योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश सबसे पहले राजधानी पटना से शेखपुरा के लिए निकले. यहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया. कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इसके बाद करीब साढ़े ग्यारह बजे उनका काफिला लखीसराय के लिए निकल गया. दोपहर 12 बजे वह लखीसराय के बालगुदर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने म्यूजियम का लोकार्पण और शिवगंगा तालाब का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण, खेल मैदान और जल जीवन हरियाली योजना के तहत बने तालाब का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग-अलग विभागों के स्टॉल का जायजा लेने के साथ जीविका दीदियों से संवाद भी किया.

किऊल नदी पर बने पुल का किया शिलान्यास

इसके बाद सीएम किऊल नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे, जिसकी कुल लागत 49 करोड़ है. इसके बाद सीएम नीतीश समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे. सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. डीएम मिथिलेश मिश्र ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का कार्यक्रम गुरुवार को बालगुदर पंचायत में होगा.

लखीसराय से पहले शेखपुरा पहुंचे थे सीएम नीतीश

लखीसराय से पहले सीएम नीतीश शेखपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसमें सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तो 50 करोड़ की योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी आदी मौजूद थे. बता दें कि इन विकास योजनाओं में सड़क, नली, गली, सोलर लाइट, आहर, पईन के साथ खेल मैदान और पंचायत सरकार भवनों का निर्माण शामिल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गगौर गांव में योजनाओं की शुरुआत किया. उन्होंने 14 पंचायतों में बन चुके खेल मैदानों का भी उद्घाटन किया.

ALSO READ: Muzaffarpur News: ACS एस सिद्धार्थ ने सभी हेडमास्टरों के लिए जारी किया सख्त निर्देश, करना होगा ये जरूरी काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >