फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती

थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में पुलिस ने हल्दी गांव में एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की

सूर्यगढा. थानाध्यक्ष भगवान राम के नेतृत्व में पुलिस ने हल्दी गांव में एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की जब्ती की. हल्दी गांव के रहने वाले गुलाम सुभानी के पुत्र कमाल अशरफ के घर कुर्की की कार्रवाई की. उसके खिलाफ एक महिला ने सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी है. जिसमें महिला ने उसपर अपना नाम बदलकर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के दबाव बनाने व मारपीट का आरोप लगाया था. अभियुक्त शिक्षा विभाग स्थापना कार्यालय में लिपिक के पद पर प्रतिनियुक्ति रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया की चार दिन पूर्व अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाकर उसे आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी थी. अभियुक्त कमाल अशरफ पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि अभियुक्त द्वारा अपना नाम बदलकर 16 वर्ष की अपने प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शादी का प्रलोभन देकर 13 वर्षों तक यौन शोषण करता रहा. धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट किया गया, उनका एक बच्चा भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >