दो तस्कर व 20 शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के साथ दो तस्कर व 20 शराबी को गिरफ्तार किया गया

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से शराब के साथ दो तस्कर व 20 शराबी को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि कजरा थाना क्षेत्र के राजघाट मोड़ के पास से कोनीपार वार्ड नंबर 19 निवासी घुटर प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार व रूपलाल दास के पुत्र महादेव दास को बाइक पर सवार एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं टाउन थाना क्षेत्र के इंगलिश मुहल्ला से वार्ड नंबर चार निवासी दिलीप कुमार, वार्ड नंबर तीन निवासी पंकज कुमार व सूरज कुमार, झिंझारिया पुल के पास से योगेंद्र केवट के पुत्र अवधेश कुमार, लाली पहाड़ी के पास से वार्ड वार्ड नंबर 33 निवासी संजय पासवान व संजय तांती, पथला मोड़ के पास से वार्ड नंबर 17 निवासी सुजीत कुमार, संसार पोखर वार्ड नंबर 19 निवासी बबलू कुमार, दाढ़ीसीर से जगदीशपुर निवासी मनीष कुमार, डबलू कुमार, विक्की कुमार व सिंटू महतो, रामसीर मोड़ के पास से बिछवे निवासी जीवन कुमार, पीरीबाजार साहेब टोला निवासी उमेश कुमार, लठिया साहेब टोला निवासी मेदी कोड़ा व बड़हिया से चुहरचक निवासी भासू पंडित के पुत्र सुलोचन पंउित, रवि कुमार, बिहारी महतो, अमींद्र कुमार व बौना मांझी को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sharath tripathi

शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >