प्रतिनिधि, सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया है. पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि पिपरिया थाना कांड संख्या 48/26 मारपीट के मामले में रामचंद्रपुर गांव से इसी गांव के रहने वाले स्व. राजकिशोर सिंह के पुत्र अभियुक्त प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया गया. रामचंद्रपुर गांव में 19 मई 2026 को अभियुक्त पक्ष द्वारा मारपीट किया गया था.रामचंद्रपुर गांव के रहने वाले वाल्मीकि सिंह के पुत्र विकास कुमार ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें आठ लोग नामजद हैं. इधर, पिपरिया थाना कांड संख्या 39/26 मामले में पुलिस ने वलीपुर गांव के रहने वाले डिगो रजक के पुत्र अभियुक्त राजा कुमार को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को एस आई रोहित रंजन के द्वारा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. वह शादी की नीयत से किशोरी को बहला फैसला कर अपहरण करने के एक मामले में आरोपित है.
पिपरिया थाना के पुलिस ने दो अलग मामले में दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पिपरिया थाना पुलिस ने मारपीट और अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

फोटो कैप्शन: 01 एवं 02-पिपरिया थाना से अभियुक्त को कोर्ट ले जाती पुलिस | Prabhat Khabar Network