मजदूरों की किल्लत से धानरोपनी हो रही प्रभावित, किसान परेशान

मेदनीचौकी क्षेत्र में मजदूरों की कमी के कारण धान की रोपनी का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. किसान समय पर काम न होने से काफी परेशान हैं.

मेदनीचौकी (लखीसराय). प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत गोपालपुर, पुर्वी सलेमपुर, कवादपुर, पश्चिमी सलेमपुर इत्यादि मौजे के सैकड़ों एकड़ जमीन में लगाई जाने वाली धान की फसल के लिए मजदूरों की किल्लत से धानरोपनी प्रभावित हो रही है. किसान रामनगर के किसान बिन्देश्वरी पासवान, पुराना सलेमपुर के किसान विजय यादव उर्फ विदवा, सिकंदर यादव, सुरेन महतो, अजय शर्मा, मुकेश सिंह, चलितर महतो इत्यादि दर्जनों किसानों ने बताया कि धान रोपाई का कार्य शुरू हो गया है. बारिश का भी सहयोग मिल रहा है.


स्थानीय स्तर पर मजदूरों की किल्लत से धानरोपनी काफी प्रभावित


रोपनी के लिए प्राथमिक स्टेज में बिचड़ा उखाड़ने तथा धान रोपाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता होती है. स्थानीय स्तर पर मजदूरों की किल्लत से धानरोपनी का कार्य काफी प्रभावित हो रही है. ग्रामीण स्तर से रोज काम तथा उचित मजदूरी नहीं मिलने के कारण यहां से दूसरे प्रदेश में मजदूरों का पलायल हो रहा है. जिससे स्थानीय स्तर पर कृषि कार्य हो या अन्य कार्य सभी प्रभावित हो रहा है. मजदूरों के साथ-साथ नलकूप से सिंचाई के लिए पानी,जुताई, खाद इत्यादि का एकमुश्त प्रबंधन कर धानरोपनी में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणजीत कुमार शर्मा

रणजीत कुमार शर्मा प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मेदनीचौकी (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >