राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आगाज, मैदान में दमखम दिखाएंगे लखीसराय के छात्र

लखीसराय के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। छात्र विभिन्न खेलों में दिखाएंगे अपना कौशल और खेल भावना।

लखीसराय : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, लखीसराय में सोमवार को राष्ट्रीय खेल सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. प्राचार्य डॉ. आर.एम. तुगनायत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक वंदेमातरम् और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया.

समारोह में प्राचार्य ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए कहा कि उनका समर्पण, अनुशासन और खेल के प्रति निष्ठा आज भी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ अनुशासन, धैर्य, टीम भावना और नेतृत्व का गुण भी विकसित करता है.

कॉलेज में 23 से 26 अगस्त तक आयोजित खेल सप्ताह के दौरान बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इनमें बालक और बालिका वर्ग के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं.

प्राचार्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन है. कॉलेज छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है. कार्यक्रम में खेल समन्वयक सहित शिक्षक और कर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >