नल-जल योजना का संचालन अब नगर परिषद करेगी, स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए होगा सर्वे

Nal Jal Yojana: सूर्यगढ़ा नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद रूपम देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पंचायती राज विभाग से नगर परिषद को हस्तांतरित नल-जल योजनाओं के संचालन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, विकास योजनाओं की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए, जिनका उद्देश्य नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है.

सूर्यगढ़ा(लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Nal Jal Yojana: सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना के संचालन और रखरखाव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. अब योजना का संचालन नगर परिषद करेगी, जबकि खराब स्ट्रीट लाइटों की पहचान और मरम्मत के लिए विशेष सर्वे कराया जाएगा.

नगर परिषद करेगी नल-जल योजना का संचालन

समिति सदस्य अमृत भाई पटेल ने बताया कि बैठक में नल-जल योजना के विद्युत बिल भुगतान, ऑपरेटरों के पारिश्रमिक और योजना के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल 2026 से नल-जल योजना के ऑपरेटरों का भुगतान नगर परिषद द्वारा किया जाएगा. इससे योजना के संचालन में पारदर्शिता और नियमितता सुनिश्चित होगी.

रखरखाव के लिए टेक्नीशियन और हेल्पर की बहाली

नल-जल योजना के बेहतर रखरखाव के लिए नगर परिषद ने दो टेक्नीशियन और दो हेल्पर की बहाली की है. इनकी जिम्मेदारी योजनाओं में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना होगा.

वार्ड पार्षद करेंगे योजनाओं की निगरानी

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर क्षेत्र की सभी नल-जल योजनाओं की निगरानी संबंधित वार्ड पार्षद करेंगे. इसके अलावा सात दिनों के भीतर सभी योजनाओं का सर्वे कराया जाएगा. जहां भी तकनीकी खामियां या खराबी पाई जाएगी, वहां सुधार कार्य कराया जाएगा. इसके लिए चार मिस्त्रियों की तैनाती भी की गई है.

खराब योजनाओं को जल्द किया जाएगा चालू

समिति ने नगर क्षेत्र में बंद या खराब पड़ी नल-जल योजनाओं को शीघ्र चालू कराने का निर्णय लिया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाए ताकि लोगों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े.

स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए होगा सर्वे

बैठक में नगर क्षेत्र की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की पहचान के लिए विशेष सर्वे कराने पर सहमति बनी. सर्वे के बाद आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा ताकि रात के समय लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिल सके और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो.

विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

समिति सदस्य ने बताया कि नगर परिषद की 50 स्वीकृत योजनाओं में से 29 योजनाओं का भुगतान किया जा चुका है. राशि की कमी के कारण 11 योजनाओं का भुगतान लंबित है. वहीं पांच योजनाएं प्रक्रियाधीन हैं और पांच योजनाओं का एग्रीमेंट होना अभी बाकी है.

पटेलपुर छठ घाट मामले की होगी जांच

बैठक में पटेलपुर छठ घाट निर्माण कार्य में अनियमितता संबंधी शिकायतों पर भी चर्चा हुई. समिति ने निर्णय लिया कि मामले की जांच वरीय अधिकारियों से कराई जाएगी और अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा.बैठक में उपमुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: लापरवाही पर ड्रग्स इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, नशीली दवा जब्ती मामले में कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >