मुजफ्फरपुर ने बेगूसराय को 3-0 से हराकर फाइनल में किया प्रवेश

शहर के केआरके मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के बीच खेला गया

लखीसराय.

शहर के केआरके मैदान में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को मुजफ्फरपुर और बेगूसराय के बीच खेला गया. टॉस मुजफ्फरपुर टीम ने जीता और किक ऑफ बेगूसराय की टीम ने किया. मैच में मुजफ्फरपुर ने बेगूसराय को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मैच के पहले हाफ के तीसरे मिनट में मुजफ्फरपुर टीम की जर्सी नंबर 04 की खिलाड़ी रूबी कुमारी ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलायी. मैच के 17वें मिनट में मुजफ्फरपुर टीम की जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी चांदनी कुमारी ने और मैच के 35वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी चांदनी कुमारी ने गोल दागकर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी. मैच के दौरान मुजफ्फरपुर टीम का लगातार दबदबा बना रहा. मैच का उद्घाटन डॉ पंकज कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन लखीसराय जिले को नयी पहचान दी है. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर खेल की शुभकामना दी.

मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच के 35 मिनट के खेल में मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की टीम का दबदबा बना रहा, लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में सफल नहीं हो सकी. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मुजफ्फरपुर टीम की जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी चांदनी कुमारी को दिया गया है. खेल के दौरान मुख्य रेफरी के रूप में रौशन गुप्ता, सहायक रेफरी अशफाक आलम, हरेंद्र यादव और चौथे रेफरी के रूप में रेफरी इंचार्ज संतोष कुमार पांडेय ने अपनी भूमिका निभायी. मौके टेक्निकल टीम के संजीव कुमार सिंह, असगर इमाम ने भूमिका निभायी. कार्यक्रम में पूर्व फुटबॉलर कामेश्वर मंडल, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, राजेश शर्मा, जॉन मिल्टन पासवान, शिवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, शाहनवाज आलम, जैनुल हक, नवल मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >