250 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज, निशुल्क दवा भी बांटी

सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के भिड़हा स्थित क्रिएटिव एजुकेशन परिसर में श्री सुधांशु जी शिक्षण संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

मेदनीचौकी.

सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के भिड़हा स्थित क्रिएटिव एजुकेशन परिसर में श्री सुधांशु जी शिक्षण संस्थान की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब 250 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें निशुल्क दवा दी गयी. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिली. शिविर का उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं. इससे जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और दवा दोनों एक ही जगह मिल जाती है. चिकित्सा शिविर में जनरल फिजिशियन डॉ कुमार विजय सिन्हा, डॉ मनीष देव सावंत, डॉ विकास कुमार, दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर तथा आंख के विशेषज्ञ डॉ किष्टो कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की. चिकित्सक ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करायी. शिविर में आंख और दंत रोग से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. डॉ किष्टो कुमार ने आंखों की जांच कर कमजोर दृष्टि, जलन, संक्रमण व मोतियाबिंद से संबंधित समस्याओं के बारे में परामर्श दिया, वहीं डॉ उदय शंकर ने दांत दर्द, मसूड़ों की बीमारी व अन्य दंत समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी सलाह और दवा दी. मौके पर जदयू के बाहा चौकी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डबलू कुमार, जदयू नेता प्रवीण कुमार, ब्रजेश कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >