रोको-टोको अभियान में डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना वसूला

रोको-टोको अभियान में डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना वसूला

बिना हेलमेट व कागजात के वाहन चलाने पर कार्रवाई, ई-रिक्शा चालकों की भी हुई जांच

लखीसराय. शहर के विभिन्न सड़कों पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि व एमवीआइ प्रतीक कुमार के नेतृत्व में एनएच 80 पर स्थित बाइपास तीन मुहानी से लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप रोको-टोको अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सोमवार को बिना हेलमेट व वाहन के कागजात में कमी पाये जाने पर टू व्हीलर व फोर व्हीलर चालकों से कुल एक लाख 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस, फिटनेस व अन्य कागजात की जांच की गयी. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. एमवीआइ प्रतीक कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार चलाया जायेगा. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >