मोदी सरकार ने सभी लोगों के लिए विकास का किया कार्य
नरेंद्र मोदी ने देश का मान सम्मान किया ऊंचा
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूरे होने को लेकर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक सह सूबे के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा भाजपा के प्रधान कार्यालय में शनिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 12 वर्षों के शासनकाल बेमिसाल रहा है, जिसमें सभी वर्गों के लिए विकास का कार्य किया गया. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है.इन 12 वर्षों के शासन काल में रेलवे व सड़क मार्ग में कई आयाम पूरे हुए हैं. आज रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित कर उसे भव्य रूप दिया जा रहा है. वहीं वैसे लोग जो महंगी इलाज कराने में असमर्थ हैं उनके लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी.
इसी तरह शौचालय विहीन घरों को शौचालय उपलब्ध कराया जिससे मां बहनों की इज्जत बनी रहे. कश्मीर से धारा 370 हटा एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार किया जा रहा है. उन्होंने बिहार में पटना में मेट्रो प्रारंभ हो चुका है वहीं गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व भागलपुर में मेट्रो के लिए स्वीकृति मिल चुकी है. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के मार्ग पर सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.