मंडलकारा में आधी रात छापा एसडीओ के नेतृत्व में चली छापेमारी

निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की ओर से दो डीएसपी, आधा दर्जन पुलिस अवर निरीक्षक सहित लगभग 40 पुलिस बल तैनात रहे.

पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार की रात मंडल कारा का प्रत्येक बैरक की ली तलाशी

तलाशी के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

लखीसराय. जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार की रात्रि के समय मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया. एसडीओ प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण में पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं सुरक्षा बलों की सक्रिय भागीदारी रही. निरीक्षण के दौरान पुलिस विभाग की ओर से दो डीएसपी, आधा दर्जन पुलिस अवर निरीक्षक सहित लगभग 40 पुलिस बल तैनात रहे. संयुक्त टीम द्वारा कारा परिसर के सभी वार्डों, बैरकों एवं संवेदनशील स्थलों की गहन तलाशी ली गयी. साथ ही कारा में सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों की उपस्थिति, निगरानी प्रणाली एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया. जिला प्रशासन की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान प्रत्येक बैरक में सघन जांच की गयी तथा कैदियों के सामानों की भी विधिवत तलाशी ली गयी. इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए पेशेवर एवं सतर्क तरीके से कार्रवाई की गयी. कारा प्रशासन द्वारा भी निरीक्षण में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया. औचक निरीक्षण के क्रम में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री, आपत्तिजनक वस्तु अथवा अवैध गतिविधि से संबंधित कोई भी साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ. इससे यह स्पष्ट होता है कि मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं संतोषजनक है. जिला प्रशासन ने कारा प्रशासन को निर्देशित किया है कि वे नियमित रूप से सतर्कता बनाए रखें एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि कारा परिसर में सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >