युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश

जिले के हलसी थाना क्षेत्र के हलसी गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

लखीसराय. जिले के हलसी थाना क्षेत्र के हलसी गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. अचेतावस्था में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार हलसी निवासी भानु सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार अपने पत्नी के साथ झगड़ा कर फांसी लगा ली. घर वालों की नजर जब इस पर पड़ी तो उसे फंदे से उतारकर चिकित्सकीय इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया कि इस तरह की उन्हें सूचना नहीं है. सूचना आने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >