श्री संयुक्त समिति बड़ी दुर्गा स्थान में दोनों आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई बैठक
लखीसरायश्री संयुक्त समिति, बड़ी दुर्गा स्थान में महाशिवरात्रि व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भक्तिभाव व धूमधाम से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. इस संबंध में मंगलवार की देर शाम आयोजित बैठक में सभी मुख्य पदाधिकारियों द्वारा मंत्रणा सह संवाद स्थापित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अनिल कुमार व आगामी कार्यों का प्रस्तुतीकरण मंत्री मनोज कुमार के उपस्थिति में हुआ. बैठक में दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गयी, साथ ही कहा गया कि इस बार दोनों आयोजन यादगार रहेगा. बैठक में कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद, चैंबर अध्यक्ष विकास कुमार, ऑफिस इंचार्ज उमेश प्रसाद, अनिल कुमार भाईजी, अशोक कुमार गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, प्रकाश कुमार डबलू, राजेश कुमार, हेमंत कुमार, विनोद साव, लालू प्रसाद, संतोष कुमार सल्टू, रमेश कुमार, सचिन कुमार, बिट्टू कुमार इत्यादि उपस्थित रहे.
