कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हुआ 11 दिवसीय श्री-श्री 1008 महारूद्र यज्ञ

शहर के वार्ड नंबर 25 स्थित किऊल नदी के श्री दिनकर सूर्य नारायण घाट के तट पर शुरू हो रहे 11 दिवसीय श्री-श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया.

लखीसराय. शहर के वार्ड नंबर 25 स्थित किऊल नदी के श्री दिनकर सूर्य नारायण घाट के तट पर शुरू हो रहे 11 दिवसीय श्री-श्री 1008 महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इसमें 1001 कुंवारी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया. इस दौरान हाथी घोड़ा, ढोल, बाजा व देवी देवताओं के झांकी भी शामिल किया गया. शोभायात्रा में नप के उपाध्यक्ष शिवशंकर राम व यज्ञ के आयोजक शामिल थे. शोभायात्रा सूर्य नारायण घाट से निकलकर कवैया चौक होते छाती दुर्गा स्थान पहुंची. जिसके बाद मुख्य सड़क होकर पचना रोड संसार पोखर तक गयी. जहां से पुनः वहां से लौटकर मुख्य सड़क होते चितरंजन रोड से थाना चौक पहुंचा. जहां से मुख्य सड़क होते पुनः सूर्यनारायण घाट पहुंच कर शोभायात्रा का समापन कराया गया. जिसके बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. तीन बजे अपराह्न से विद्वान पंडित के मंत्रोच्चारण श्लोक के साथ पूजा-अर्चना शुरू करा दिया गया. इस दौरान सबसे पहले अग्नि प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना शुरू हुई. जिसके बाद देर शाम तक पूजा-अर्चना की गयी. यज्ञ समिति के सचिव डॉ मनोहर कुमार ने बताया कि यज्ञ में सभी देवी देवताओं को आह्वान किया गया. मौके पर बनारस के आचार्य के नेतृत्व में पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >