ऑटो की टक्कर से लूना सवार आम विक्रेता गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के निमिया तालाब के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में पाली निवासी स्व रामचंद्र महतो के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र किशोरी महतो गंभीर रूप से घायल हो गया

बड़हिया.

थाना क्षेत्र के निमिया तालाब के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में पाली निवासी स्व रामचंद्र महतो के पुत्र 45 वर्षीय पुत्र किशोरी महतो गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार किशोरी महतो आम खरीद कर लूना (दोपहिया वाहन) से अपने गांव पाली लौट रहा था. इसी दौरान निमिया तालाब के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी लूना को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में किशोरी महतो का दाहिना पैर टूट गया. जिससे वह मौके पर ही गिर गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया. जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया. बताया गया कि किशोरी महतो आम की खरीद-बिक्री का काम करते हैं और प्रतिनिधि की तरह शुक्रवार को भी सुबह आम खरीद कर बेचने के उद्देश्य से गांव पाली लौट रहा था. दुर्घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >