सूर्यगढा. नगर परिषद क्षेत्र में जकड़पुरा स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण स्वाभिमान संगठन सूर्यगढ़ा इकाई द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष निर्मल कश्यप झा मुख्य रूप से मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने इस मौके पर भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म व न्याय के प्रतीक थे. उन्होंने समाज में अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया. मौके पर उर्वरक विक्रेता अजय ठाकुर, धीरेंद्र पांडेय, पवन पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा, इंद्रदेव झा सहित कई लोग मौजूद रहे.
मनायी गयी भगवान परशुराम जयंती

मनायी गयी भगवान परशुराम जयंती
Copied link
मनायी गयी भगवान परशुराम जयंती