वामपंथी दल, कांग्रेस यूथ और युवा राजद छात्र संगठनों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखीसराय में वामपंथी दल, कांग्रेस और राजद ने संयुक्त रूप से प्रतिरोध मार्च निकाला और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की.

लखीसराय. जिले में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को शहर के केआरके मैदान से प्रतिरोध मार्च निकाला गया. यह प्रतिरोध मार्च वामपंथी दलों के छात्र नेताओं, यूथ कांग्रेस और युवा राजद के छात्र संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से निकाला गया. इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्च मुख्य सड़क, नया बाजार, बाजार समिति होते हुए समाहरणालय पहुंचा.

प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों रहे तैनात

छात्र संगठन के नेताओं ने समाहरणालय स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, कहीं भी तोड़फोड़ या कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

ALSO READबिहार बंद: तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे तेजप्रताप यादव, पटना में मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, SDM ने लाठीचार्ज का दिया आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >