लखीसराय. बिहार अग्निशमन सेवा, लखीसराय द्वारा मंगलवार को 14 से 20 अप्रैल तक मनाये जाने वाले ””अग्निशमन सेवा सप्ताह”” का औपचारिक शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के पहले दिन अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तैयारियों पर जोर देते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी विनिता लता एवं देवेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. इस वर्ष की थीम ‘सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज-आग की रोकथाम के लिए एक साथ”””” रखी गयी है. इस अवसर पर अग्निशमन सेवा के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों की याद में स्मरणोत्सव परेड का आयोजन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Copied link
अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि