लखीसराय में आंधी-बारिश से बदला मौसम, लोगों को भीषण गर्मी और लू से मिली राहत

Lakhisarai Weather Update: लखीसराय में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. काले बादलों, तेज आंधी और बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी. मौसम विभाग ने दोपहर तक बारिश और मेघगर्जन की संभावना जतायी है.

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट.

Lakhisarai Weather Update: कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे लखीसरायवासियों को मंगलवार की सुबह राहत मिली. अहले सुबह आसमान में काले बादल छा गये और तेज आंधी-तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी. हालांकि यह मौसम ज्यादा देर तक नहीं टिका और करीब 10 से 15 मिनट बाद बारिश थम गयी, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर तक जिले में छिटपुट बारिश और मेघगर्जन की संभावना बनी हुई है.

सुबह की बूंदाबांदी ने बदल दिया मौसम का मिजाज

मंगलवार की सुबह लखीसराय में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले कई दिनों से तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था. सुबह 11 बजे के बाद सड़कें लगभग सुनसान हो जाती थीं.

लेकिन मंगलवार को ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया. कई लोगों ने सुबह की बारिश का आनंद लिया और गर्मी से राहत महसूस की. मौसम में बदलाव के कारण लोगों के चेहरे पर राहत साफ नजर आयी.

दोपहर में फिर बारिश और मेघगर्जन की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर तक जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना जतायी गयी है. हालांकि बारिश के बाद धूप निकल सकती है, लेकिन तापमान में कमी रहने के कारण लोगों को पहले जैसी तपिश महसूस नहीं होगी.

विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. इससे लोगों को लू और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है.

रेड अलर्ट हटने की उम्मीद, लोगों ने ली राहत की सांस

पिछले कई दिनों से जिले में भीषण गर्मी और लू को लेकर अलर्ट जारी था. लेकिन मौसम में बदलाव के बाद अब रेड अलर्ट हटने की संभावना जतायी जा रही है. लोगों का कहना है कि बारिश और ठंडी हवा ने लंबे समय बाद राहत का एहसास कराया है.

Also Read: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >