लखीसराय : जिले में रविवार को आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना कम है. हवा चलने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि, पिछले दो दिनों के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. तापमान बढ़ने के कारण दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन हवा चलने से राहत मिलती रहेगी. मौसम सामान्य तौर पर साफ रहने की संभावना है.
तापमान में उतार-चढ़ाव से सेहत पर असर
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गयी है. लोगों को ताजा भोजन करने और स्वच्छ पानी का सेवन करने को कहा गया है.
किसानों के लिए भी मौसम अनुकूल
रविवार को जिले में 10 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जतायी गयी है. किसानों के लिए सब्जी की फसल में निराई-गुड़ाई करने के साथ कीटनाशक का छिड़काव और यूरिया का उपयोग करने का समय अनुकूल बताया गया है. वर्तमान में किऊल और हरोहर नदी के किनारे किसान बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती कर रहे हैं. फिलहाल मौसम को देखते हुए फसलों पर किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं है.
