लखीसराय में आज बादलों की आवाजाही, हल्की बारिश के आसार, 34-36 डिग्री रह सकता है तापमान

लखीसराय जिले में आज मौसम मिला-जुला रहने की उम्मीद है, जिसमें उमस के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. 22 सितंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है.

लखीसराय : जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने का अनुमान है. सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच उमस का असर बना रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, लखीसराय के लिए फिलहाल किसी विशेष मौसम चेतावनी की सूचना नहीं है.

34 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दक्षिण-मध्य बिहार के लखीसराय समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिन चढ़ने के साथ उमस और गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है.

20 सितंबर को लखीसराय में 34.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

सिंचाई विभाग के मौसम आंकड़ों के अनुसार 20 सितंबर को लखीसराय प्रखंड में न्यूनतम तापमान 27.6 और अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सूर्यगढ़ा में न्यूनतम तापमान 27.8 और अधिकतम 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

22 सितंबर से बदल सकता है मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बढ़ सकती है. वहीं, 23 से 26 सितंबर के बीच बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि राज

रवि राज प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पीरीबाजार (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >