लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने मंगलवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गयी है. इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी, जबकि जनरल ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी.
दो पालियों में चलेगी जनरल ओपीडी
मंगलवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ अवधेश कुमार और डॉ शाहिद वासिम मरीजों को देखेंगे. आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी.
इवनिंग जनरल ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान डॉ सुधांशु कुमार मरीजों को चिकित्सा सुविधा देंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. गायनी ओपीडी में डॉ हरि प्रिया मरीजों को देखेंगी.
आईपीडी में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी
आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ पंकज कुमार ड्यूटी पर रहेंगे.
24 घंटे इमरजेंसी सेवा
इमरजेंसी सेवा के लिए भी तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ गोपाल, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ राज अभय इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहेंगे.
पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर
पीडिया ओपीडी में मंगलवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं, एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मणि भूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हिमांशु राज की ड्यूटी रहेगी.
