सदर अस्पताल लखीसराय में सोमवार का ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर जारी, देखें डॉक्टरों की पूरी ड्यूटी लिस्ट

लखीसराय सदर अस्पताल ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए नए रोस्टर की घोषणा की है. सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को बेहतर और सुचारू इलाज मिल सके. ओपीडी सुबह 3 बजे से दोपहर 2 बजे तक और इवनिंग ओपीडी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी.

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने सोमवार के लिए ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और अस्पताल में असुविधा से बचाने के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार मॉर्निंग ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी. इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इवनिंग ओपीडी संचालित होगी. वहीं, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी.

दो पालियों में चलेगी जनरल ओपीडी

सोमवार को मॉर्निंग जनरल ओपीडी में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. राज अभय और डॉ. विकास कुमार झा मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे. इसी अवधि में आयुष ओपीडी में डॉ. बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी रहेगी.

इवनिंग जनरल ओपीडी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक डॉ. निशांत निराला मरीजों को देखेंगे. वहीं, इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ. बसंत कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. गायनी ओपीडी में सोमवार को डॉ. कुमार अमित मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे.

आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी

आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. सुधांशु कुमार ड्यूटी पर रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. संगीता राय और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. तीर्था मांझी मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सकों की तैनाती

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू रहेगी. रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मो. शाहिद वसीम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. अवधेश कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. अमरेश कुमार इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहेंगे.

पीडिया ओपीडी और एसएनसीयू का रोस्टर

सोमवार को पीडिया ओपीडी में डॉ. पवन कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं, एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक हरदीप बागेड़िया और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. सत्यम कुमार की ड्यूटी रहेगी.

सोमवार का डॉक्टर रोस्टर एक नजर में

सेवासमयचिकित्सक
जनरल ओपीडीसुबह 9 बजे–दोपहर 2 बजेडॉ. राज अभय, डॉ. विकास कुमार झा
आयुष ओपीडीसुबह 9 बजे–दोपहर 2 बजेडॉ. बृजेंद्र कुमार
इवनिंग जनरल ओपीडीदोपहर 3 बजे–शाम 5 बजेडॉ. निशांत निराला
इवनिंग आयुष ओपीडीदोपहर 3 बजे–शाम 5 बजेडॉ. बसंत कुमार
गायनी ओपीडीसोमवारडॉ. कुमार अमित
आईपीडीसुबह 8 बजे–दोपहर 2 बजेडॉ. सुधांशु कुमार
आईपीडीदोपहर 2 बजे–रात 8 बजेडॉ. संगीता राय
आईपीडीरात 8 बजे–सुबह 8 बजेडॉ. तीर्था मांझी
इमरजेंसीसुबह 8 बजे–दोपहर 2 बजेडॉ. मो. शाहिद वसीम
इमरजेंसीदोपहर 2 बजे–रात 8 बजेडॉ. अवधेश कुमार
इमरजेंसीरात 8 बजे–सुबह 8 बजेडॉ. अमरेश कुमार
पीडिया ओपीडीसोमवारडॉ. पवन कुमार
एसएनसीयूसुबह 8 बजे–दोपहर 2 बजेडॉ. विभूषण कुमार
एसएनसीयूदोपहर 2 बजे–रात 8 बजेहरदीप बागेड़िया
एसएनसीयूरात 8 बजे–सुबह 8 बजेडॉ. सत्यम कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >