फोटो - फीता काटकर क्लब द्वारा निर्मित ट्रैफिक पुलिस शेड का उद्घाटन करते क्लब के अधिकारी गण

रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय की पहल: अशोक धाम में विशेष कार्यक्रम आयोजित, सामाजिक कार्यों से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील

रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय ने विद्यापीठ चौक पर यातायात पुलिसकर्मियों के लिए शेड का उद्घाटन किया. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का आह्वान किया.

लखीसराय. रोटरी क्लब ऑफ लखीसराय की ओर से यातायात पुलिस की सुविधा के लिए विद्यापीठ चौक पर निर्मित शेड का उद्घाटन रविवार को किया गया. उद्घाटन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं. इससे पहले अशोक धाम स्थित शिव पार्वती विवाह भवन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के आधिकारिक क्लब दौरे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनु नारंग, विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संदीप नारंग, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह, क्लब अध्यक्ष इं. सुरेश प्रसाद सिंह और सचिव रामयतन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

राष्ट्रगान के बाद अतिथियों का शॉल, स्टॉल और पौधा देकर स्वागत किया गया. स्वागत भाषण चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. रामानुज प्रसाद सिंह ने दिया, जबकि सदस्यों का परिचय रोटेरियन अरविंद कुमार भारती ने कराया.

सामाजिक कार्यों और आगामी योजनाओं की दी जानकारी

क्लब के सचिव रामयतन कुमार ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. वहीं क्लब अध्यक्ष इं. सुरेश प्रसाद सिंह ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की और सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

क्लब की सदस्य संख्या दोगुनी करने का आह्वान

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े अधिक से अधिक लोगों को रोटरी से जोड़ने की आवश्यकता है. उन्होंने क्लब की सदस्य संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि रोटरी के वर्तमान सत्र की थीम ‘CREATE LASTING IMPACT’ को सेवा कार्यों के माध्यम से साकार करना है. समाजहित में किए जाने वाले कार्यों का स्थायी प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ना चाहिए.

यातायात पुलिस शेड का किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनु नारंग ने विद्यापीठ चौक पहुंचकर यातायात पुलिस शेड का फीता काटकर उद्घाटन किया. यह शेड यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों को धूप और बारिश से राहत देने के उद्देश्य से बनाया गया है.

कई रोटेरियन और गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर की अध्यक्ष नमिता सहाय, सत्यजीत सहाय, डॉ. शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, क्षेत्रीय सचिव मुनिंद्र झा, अरविंद कुमार भारती, अमरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुधा कुमारी झा, कुमारी निर्मला, मोनिका भारती, मधुलिका प्रियदर्शनी, मुकेश कुमार, रोहित लाल, संजय कुमार, विकास कुमार, अविनाश कुमार, विनय कुमार सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन मुनिंद्र झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संतोष कुमार ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >