पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के विरोध में कातिबों का प्रदर्शन, एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई

सरकार के पेपरलेस निबंधन के फैसले के विरोध में लखीसराय में कातिबों ने प्रदर्शन कर कार्य का बहिष्कार किया। इस कारण पूरे दिन एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।

Lakhisarai Registry Protest: लखीसराय. सरकार द्वारा निबंधन प्रक्रिया को पेपरलेस किए जाने के निर्णय के विरोध में गुरुवार को जिला कातिब संघ के बैनर तले जिला अवर निबंधन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया. कातिबों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निर्णय को वापस लेने की मांग की. विरोध के दौरान सभी कातिबों ने कार्य का बहिष्कार किया, जिससे पूरे दिन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम ठप रहा.

कार्यालय में दिनभर पसरा रहा सन्नाटा

प्रदर्शन के बाद कातिबों ने निबंधन कार्य से खुद को अलग कर लिया. इसके कारण जिला अवर निबंधन कार्यालय में पूरे दिन एक भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी. कार्यालय में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा.

फैसला वापस लेने की मांग

जिला कातिब संघ के अध्यक्ष यदु प्रसाद ने कहा कि सरकार का पेपरलेस निबंधन का फैसला कातिबों के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा.

भ्रष्टाचार बढ़ने की जतायी आशंका

संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि निबंधन प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस करने से पारदर्शिता बढ़ने के बजाय भ्रष्टाचार की आशंका और बढ़ सकती है. उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की.

सांकेतिक रूप से किया कार्य बहिष्कार

Lakhisarai Registry Protest: संघ के नेताओं ने बताया कि फिलहाल हड़ताल को लेकर कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है. गुरुवार को सांकेतिक विरोध के रूप में सभी कातिबों ने कार्य का बहिष्कार किया. उन्होंने संकेत दिया कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो आगे आंदोलन को और व्यापक बनाया जायेगा.

Also Read : आज से काम पर लौटे EO, 31 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर फिर आंदोलन की चेतावनी

पटना एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, निजी गाड़ियों को पिक एंड ड्रॉप के लिए मिलेंगे 9 मिनट, ज्यादा रुके तो कटेगा चालान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >