लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:
Lakhisarai Hospital Update: लखीसराय के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. सदर अस्पताल प्रशासन ने शनिवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
शनिवार को जनरल ओपीडी में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ संगीता राय और डॉ मणिभूषण कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार अपनी सेवाएं देंगे. इवनिंग ओपीडी में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक डॉ संजय कुमार मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ बृजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
गायनी विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती
महिला मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गायनी ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ कुमार अमित को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है.
आईपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ तीरथा मांझी, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ विकास कुमार झा तथा रात आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक डॉ पंकज कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.
24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा
इमरजेंसी सेवा के लिए सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ निशांत निराला, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ सुधांशु कुमार और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ मृत्युंजय की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.
एसएनसीयू में नवजातों की देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था
नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ पवन कुमार, दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया और रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ मणिभूषण कुमार ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे.
मरीजों की सुविधा पर विशेष जोर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए सभी विभागों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है. मरीजों से अपील की गई है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं.
