किऊल केंद्रीय विद्यालय में साल में दो बार छात्रों का होगा मेडिकल चेकअप, सुरक्षा और सुविधाओं पर भी फैसला

लखीसराय स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई. साल में दो बार मेडिकल चेकअप और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने जैसे अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी.

Lakhisarai Kendriya Vidyalaya: लखीसराय, किऊल स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई. विद्यालय के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन, परीक्षा परिणाम और विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी. साथ ही सत्र 2027-28 की कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में छात्रों की पढ़ाई के साथ उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया गया. छात्रों के साल में दो बार मेडिकल चेकअप कराने, विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था जैसे प्रस्तावों पर सहमति बनी.

नामांकन और परीक्षा परिणामों की हुई समीक्षा

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में हुए नामांकन और विभिन्न कक्षाओं में छात्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही सीबीएसई परीक्षा और आंतरिक परीक्षाओं के परिणामों पर भी चर्चा हुई.

विद्यालय में स्टाफ की वर्तमान स्थिति और नयी भर्ती को लेकर भी प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया. अगले शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यालय की जरूरतों और कार्ययोजना को लेकर भी बैठक में चर्चा की गयी.

साल में दो बार होगा छात्रों का मेडिकल चेकअप

छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बैठक में अहम प्रस्ताव पर चर्चा हुई. छात्रों का साल में दो बार मेडिकल चेकअप कराने पर सहमति बनी. इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा सकेगी.

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2026 के बजट अनुमान और संशोधित बजट अनुमान पर भी विचार-विमर्श किया गया. विद्यालय की आवश्यकताओं के अनुसार संसाधनों और सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया गया.

सुरक्षा और रखरखाव पर भी फोकस

विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए GeM पोर्टल के माध्यम से बोली लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इसके साथ ही विद्यालय के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर करने के लिए माली की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी.

छात्रों और विद्यालय की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एयर कंडीशनर खरीदने तथा छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था करने जैसे प्रस्ताव भी बैठक में रखे गये. इन व्यवस्थाओं से विद्यालय में पढ़ाई के लिए उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा.

Lakhisarai Kendriya Vidyalaya: EBSB और कला उत्सव में छात्रों की भागीदारी पर चर्चा

बैठक में एक भारत श्रेष्ठ भारत यानी EBSB कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. इसके अलावा कला उत्सव के आयोजन पर भी चर्चा हुई.

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी विचार किया गया. सत्र 2027-28 के लिए तैयार की जाने वाली कार्ययोजना में इन गतिविधियों को शामिल करने पर चर्चा हुई.

बैठक में पूर्व प्राचार्य व शिक्षक मिहिर कुमार, शिक्षक अमित कुमार, विकास कुमार, रोशन कुमार, गौरव कांत, अभिभावक मुकेश पटेल सहित प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Also Read: बिहार में बाढ़ ने रोकी बिहार के बच्चों की पढ़ाई, कहीं स्कूल डूबे तो कहीं रास्ते बने बाधा

Also Read: बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >