सूर्यगढ़ा : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने अजमानतीय वारंट के एक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी की पहचान सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के कटेहर मोहल्ला निवासी बलदेव यादव के पुत्र फंटुश यादव के रूप में हुई है.
घर से हुई वारंटी की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार फंटुश यादव के खिलाफ सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 203/13 के मामले में न्यायालय की ओर से अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. पुलिस ने उसे रविवार की शाम करीब 5:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया.
लखीसराय न्यायालय भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद सोमवार को पुलिस ने फंटुश यादव को पेशी के लिए लखीसराय न्यायालय भेज दिया. इस संबंध में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने जानकारी दी.
पुलिस के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी.
