कजरा में निकाली गयी कलश शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

क्षेत्र में शनिवार की सुबह धार्मिक माहौल के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा श्रीश्री 108 शिव-पार्वती व बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित की गयी

कजरा. क्षेत्र में शनिवार की सुबह धार्मिक माहौल के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यह शोभायात्रा श्रीश्री 108 शिव-पार्वती व बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित की गयी. आयोजन समिति के अनुसार, इस शोभायात्रा में 51 कुंवारी कन्याओं सहित दर्जनों सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला. सुबह से ही उरैन रोड स्थित मंदिर परिसर से विधि-विधान के साथ कलश शोभायात्रा की शुरुआत हुई. सिर पर कलश लेकर महिलाएं और कन्याएं भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रही थीं, श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे. कलश शोभायात्रा क्षेत्र के उरैन रोड स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर कजरा बाजार होते हुए काली मंदिर, से वापस होते हुए क्षेत्र के वासुदेवपुर, विक्रमपुर, नरोत्तमपुर, श्रीघना, मदनपुर होते हुए राजा तालाब श्रीघना पहुंची. पूरे रास्ते जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था भी की गयी. शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क नजर आया. अंत में यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई. इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है और आगामी प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >