Lakhisarai Weather Update : लखीसराय में बुधवार की शुरुआत घने काले बादलों के साथ हुई. मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज रुक-रुक कर हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा.
दोपहर बाद तेज बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार सुबह 10 बजे तक हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद दोपहर में बारिश तेज होने की संभावना है. तेज बारिश के कारण खेतों और निचले इलाकों में पानी जमा हो सकता है. आज बारिश की संभावना करीब 90 प्रतिशत और आर्द्रता 88 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है.
वज्रपात को लेकर सावधानी जरूरी
गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है. बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है. बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
