27 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू

27 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू

, 9745 छात्र व 9480 छात्राएं होंगी शामिल

इंटर की परीक्षा में कुल 19225 परीक्षार्थी होंगे शामिल

16 केंद्रों पर छात्र तो 11 केंद्रों पर छात्राएं होंगी परीक्षा में शामिल

लखीसराय

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी जिले के 27 केंद्रों पर सोमवार से प्रारंभ हो जायेगी. इसके लिए जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली गयी है. रविवार को सभी केंद्रों पर कक्षावार व रोलकोड तथा रोल नंबर के साथ डेस्क पर पर्ची चिपकाया गया. जिला दंडाधिकारी के आदेश के बाद एसडीओ प्रभाकर कुमार ने परीक्षा केंद्रों से 200 गज की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की है. सोमवार यानि दो फरवरीसे शुरू होनवाली परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी. परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी. जिसमें पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जायेगी. निषेधाज्ञा सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 19 हजार 225 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 9745 छात्र व 9480 छात्राएं शामिल होंगी. परीक्षा के लिए चयनित 27 केंद्रों में 16 केंद्र पर छात्र व 11 केंद्रों में छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे.

परीक्षा केंद्र का नाम व कितने छात्र होंगे शामिल की सूची

परीक्षा केंद्र का नाम छात्रों की संख्या

– राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय, लखीसराय 657-उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिहरौरा, लखीसराय 338- केआरके उच्च, लखीसराय 564श्री ढेरनाथ महादेव प्लस टू हाईस्कूल शरमा 650 -श्री रामेश्वर सिंह, उच्च विद्यालय, बालगुदर 684 -मध्य विधालय, बालगुदर, लखीसराय 549-उत्क्रमित उच्च विद्यालय, किउल, खगौर 385श्री रामजानकी रामधन सिंह कन्या हाईस्कूल बड़हिया 506हाईस्कूल बड़हिया 746-मध्य विद्यालय, रामपुर, लखीसराय 348 – श्री गोविंद उच्च विद्यालय, मानो रामपुर, सूर्यगढ़ा 607-राजकीयकृत उच्च विद्यालय, हलसी 885- उच्च विद्यालय, जैतपुर 833- श्री रामोतार सिंह, उच्च विद्यालय, बड़हिया 380- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गंगासराय 364

परीक्षा केंद्र का नाम पर कितने छात्राएं होंगी शामिल

महिला कॉलेज, बड़हिया 968 आरलाल, कॉलेज, लखीसराय 758-श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, लखीसराय 523 श्री दुर्गा बालिका हाई स्कूल, (केआरके विज्ञान भवन) 553- पुरानी बाजार, उच्च विद्यालय, लखीसराय 597 – महिला विद्या मंदिर, उच्च विद्यालय, लखीसराय 854- जनता कॉलेज, सूर्यगढ़ा 720- प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा 642- पब्लिक हाईस्कूल, सूर्यगढ़ा 489- आदर्श उच्च विद्यालय,, तेतरहाट, रामगढ़ चौक 1164- उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मानूचक 337- जनता उच्च विद्यालय, अलीनगर 673——————————————————————————————– ———————————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >