प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो : डीएम

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर डीएम व ईओ ने किया वार्ड का दौरा

लखीसराय.

नगर परिषद के विभिन्न के वार्डों का डीएम मिथिलेश मिश्र ने दौरा कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बीएलओ के कार्यों की गहन समीक्षा की. मौके पर उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इससे पूर्व नप ईओ अमित कुमार ने भी गौशाला गली व अन्य वार्ड में घूम-घूम कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लिया. मतदाता सूची पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और समावेशी बनाना है. जिलाधिकारी ने विभिन्न वार्डों में बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी सत्यापित करें. नये मतदाताओं का पंजीकरण करें, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटायें और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को सुधारें. विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और दिव्यांग मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया. डीएम ने मतदाता जागरूकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए, ताकि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके. उन्होंने बीएलओ को जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और सटीकता बरती जाय. उन्होंने बीएलओ को आवश्यक संसाधन और प्रशिक्षण प्रदान करने का आश्वासन दिया, ताकि कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न आये. इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे. जिन्हें कार्य की समय-सीमा का पालन करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >