मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” तथा स्व-गणना प्रक्रिया हुई शुरू

आवास से संबंधित जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है.

जनगणना का यह चरण 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक किया जायेगा संचालित

नागरिक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी करा सकेंगे दर्ज

लखीसराय. भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” तथा स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है. इस महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन, लखीसराय द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है. जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि जनगणना का यह चरण 17 अप्रैल 2026 से एक मई 2026 तक संचालित किया जायेगा. इस दौरान नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी दर्ज करने की सुविधा प्रदान की गयी है. यह प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल एवं पारदर्शी है, जिससे नागरिकों को अपने घर बैठे ही जनगणना में भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिल रहा है. स्व-गणना की प्रक्रिया हेतु नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी आधारित लॉगिन करना होगा. इसके पश्चात अपने राज्य, जिला एवं क्षेत्र का चयन कर डिजिटल मानचित्र पर अपने आवास का स्थान चिन्हित करना होगा. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी. जानकारी पूर्ण करने के उपरांत सिस्टम द्वारा एक विशिष्ट एसई आईडी प्रदान किया जायेगा, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है. जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि दो मई 2026 से 31 मई 2026 तक गणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कार्य किया जायेगा. इस दौरान नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने एसई आईडी को गणना कर्मियों को उपलब्ध करायें, ताकि उनके द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन आसानी से किया जा सके. जनगणना किसी भी देश की विकास योजना एवं नीतिगत निर्णयों के निर्माण का आधार होती है. अतः सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें एवं सही एवं सटीक जानकारी प्रदान करें. जिला प्रशासन लखीसराय द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना से संबंधित जागरूकता का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी निभा सकें.

————————————————————————————————————–

साइकिल और मालवाहक ऑटो की टक्कर में युवक घायलबड़हिया. नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 निवासी राजेंद्र वर्मा के पुत्र अरुण वर्मा गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना चुहरचक के समीप उस समय हुई, जब अरुण वर्मा साइकिल से अपने किसी कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे एक मालवाहक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे वे साइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार ऑटो चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

————————————————————————————————————–

पोषण पखवारा के तहत जागरूकता अभियान तेज, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जा रही जानकारीप्रतिनिधि, हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बल्लोपुर पंचायत के बेला में शुक्रवार को पोषण पखवारा एवं प्रारंभिक बाल उद्यपियन कार्यक्रम आयोजन किया गया. कार्यक्रम आयोजन का मुख्य अतिथि प्रखंड बाल परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्ता द्वारा शुभारंभ किया गया. जिले में 9 से 23 अप्रैल तक चल रहे पोषण पखवारा के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता एवं शिक्षण गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बाल परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि पोषण पखवारा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रथम शिक्षा वर्षों में मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोत्तम विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल उद्यपियन के महत्व पर विशेष बल देने के तहत हलसी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए खेल-आधारित शिक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. इसमें बच्चों को फल एवं सब्जियों के चित्रों के माध्यम से उनकी पहचान करायी जा रही है. इस पहल का उद्देश्य बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें पोषण के प्रति जागरूक बनाना है. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड बाल परियोजना पदाधिकारी कुमारी मुक्त, महिला पर्यवेक्षिका नीतू कुमारी एवं आंगनबाड़ी केंद्र के सहायिका सेविका उपस्थित रहीं.

————————————————————————————————————–

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >