निशुल्क जांच शिविर में 103 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा संडे क्लीनिक का आयोजन किया गया.

लखीसराय. प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा संडे क्लीनिक का आयोजन किया गया. उपरोक्त आशय की जानकारी देते हुए क्लब के सचिव संजीव कुमार बताया कि संडे क्लिनिक में क्लब के चार्टर मेंबर डॉ कुमार अमित के द्वारा करीब 103 उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजो का निशुल्क स्वास्थ्य जांच लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड में मुफ्त रूप से किया गया. निशुल्क परामर्श के साथ साथ आवश्यकतानुसार निशुल्क दवा का वितरण क्लब के सक्रिय सदस्य प्रेमचंद कुमार के सहयोग से किया गया. जिन्होंने दवा वितरण को अच्छे ढंग से संपादित किया. रविवार को क्लब में सक्रिय सदस्य की भूमिका में अमित सिन्हा, प्रभात रंजन कुमार दिखे. इसी क्रम में आंखों का मुफ्त जांच भी कराया गया.रविवार को भी करीब 43 मरीजो का निशुल्क नेत्र जांच भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >