नि:शुल्क जांच शिविर में 253 लोगों के स्वास्थ्य व नेत्र की हुई जांच

लायंस फाउंडेशन हॉल में उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

लखीसराय. प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार भी लायंस क्लब के लखीसराय चितरंजन रोड स्थित लायंस फाउंडेशन हॉल में उच्च रक्तचाप और मधुमेह मरीजों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें क्लब के सदस्य डॉ कुमार अमित के द्वारा करीब 206 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गयी. साथ ही आवश्यकता अनुसार मरीजों को निशुल्क दवा भी उपलब्ध करायी गयी. दवा का वितरण क्लब के सदस्य प्रेमचंद कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान सारे मरीजों का मुफ्त उच्च रक्तचाप के साथ साथ मधुमेह की भी जांच को गयी. ठंड के बावजूद शिविर में मरीजों ने अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. साथ ही कलकत्ता से आये हुए नेत्र विशेषज्ञ के द्वारा करीब 47 लोगों की जांच के साथ निशुल्क दवा का वितरण किया गया. यहां बता दें कि लायंस क्लब लखीसराय न्यूनतम राशि में चश्मा फ्रेम के साथ उपलब्ध कराता है. इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रंजन स्नेही, अमित सिन्हा के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >