पिकअप मैजिक और ट्रक के टक्कर में आधा दर्जन लोग जख्मी

मैजिक पर लगभग 10-12 लोग सवार थे, उसमें से करीब आधा दर्जन लोगों को सिर में चोट लगी थी.

सूर्यगढ़ा-मुंगेर एनएच 80 सड़क पर सलारपुर के पास हुई दुर्घटना

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा – मुंगेर एनएच 80 सड़क पर मेदनीचौकी थाना अंतर्गत सलारपुर के पास पिकअप मैजिक और छोटे ट्रक के टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर मेदनीचौकी पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि दुर्घटना लगभग मंगलवार की शाम 7 बजे के आसपास हुई है. जिसमें मुंगेर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सूर्यगढ़ा की ओर से भागलपुर जा रहे पिकअप मैजिक में टक्कर मार दिया. जिससे मैजिक पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गया, हलांकि मैजिक पर लगभग 10-12 लोग सवार थे, उसमें से करीब आधा दर्जन लोगों को सिर में चोट लगी थी. मैजिक पर सवार सभी चोटिल व जख्मी को सूर्यगढ़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया. वहीं उसमें से ज्यादा गंभीर जख्मी को लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया और जिसकी हालत ठीक थी, वह वहीं से अपने घर चला गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग माणिकपुर थाना अंतर्गत कोनीपार गांव के थे. जानकारी के अनुसार सभी लोग मैजिक से तिलक देने के लिए भागलपुर जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. कोनीपार निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसका चाचा भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. सूचना पर वो सदर अस्पताल पहुंचे और दो लोगों का नाम बताया. जिसमें कोनीपार निवासी छोटन साव के पुत्र राजेंद्र साव, इसी गांव के संजय गौस्वामी के पुत्र राजेश गौस्वामी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था. सर में चोट लगने पर सीटीस्केन करवाया गया. वहीं हल्के चोट वाले के लोग सूर्यगढ़ा से ही अपने-अपने घर चला गया था. उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया. वहीं मैजिक का ड्राइवर भी फरार हो गया. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाना लाया जा रहा है. अभी इस मामले में कोई आवेदन नहीं आया है.

——————————————————————————————-

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >