इजराइल में नौकरी का बड़ा मौका, केयर गिवर के 3500 पदों पर बहाली और 2 लाख तक वेतन

लखीसराय के युवाओं के लिए इजराइल में केयर गिवर के रूप में काम करने का सुनहरा अवसर आया है. 1.99 लाख रुपये मासिक वेतन वाली इस नौकरी के लिए जिला नियोजनालय में 27 मई तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं.

लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट. विदेश में रोजगार पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए लखीसराय जिला नियोजनालय ने एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है. बिहार राज्य समुद्र पार नियोजन ब्यूरो (पटना) के माध्यम से इजराइल में ‘होम बेस्ड केयर गिवर’ (गृह आधारित देखभालकर्ता) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है.

महिलाओं के लिए 90 प्रतिशत आरक्षण

इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कुल 3500 पदों में से 90 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. शेष 10 प्रतिशत पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन होगा. चयनित उम्मीदवारों को लगभग 1.99 लाख रुपये प्रतिमाह का आकर्षक वेतन दिया जाएगा. काम के लिए सप्ताह में छह कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं.

आवेदन के लिए अनिवार्य योग्यताएं

भर्ती के लिए जिला प्रशासन ने स्पष्ट मापदंड निर्धारित किए हैं:

  • आयु: 25 से 45 वर्ष के बीच.
  • शिक्षा: न्यूनतम 10वीं पास और अंग्रेजी लिखने-बोलने में निपुणता अनिवार्य.
  • शारीरिक मापदंड: ऊंचाई कम से कम 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम से अधिक.
  • पासपोर्ट: आवेदन के समय पासपोर्ट की वैधता कम से कम तीन वर्ष होनी चाहिए.

नर्सिंग डिग्री धारकों को प्राथमिकता

विज्ञप्ति के अनुसार, केयर गिविंग सेवाओं में सर्टिफिकेट प्राप्त युवाओं को चयन में वरीयता मिलेगी. इसके अतिरिक्त जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बीएससी नर्सिंग कर चुके अभ्यर्थी भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.

27 मई तक लखीसराय नियोजनालय में करें आवेदन

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 मई 2026 तक जिला नियोजनालय, लखीसराय के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी सीधे जिला नियोजनालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >