बेटियों की शिक्षा को दे प्राथमिकता व निर्धारित उम्र पर करें शादी : डीएम

शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया

केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती

लखीसराय

शहर के केआरके मैदान स्थित नगर भवन में संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र ने दीप प्रज्वलन एवं संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. डीएम ने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक थे, जिन्होंने समानता, शिक्षा और नैतिक मूल्यों पर बल दिया. उन्होंने समाज से अपील की कि बेटियों की शादी निर्धारित उम्र के बाद ही की जाए और शिक्षा को प्राथमिकता दी जाय. उन्होंने कहा कि बेटियां ही भारत का भविष्य हैं. सरकार ने पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत पहल है. राज्य निर्वाचन आयोग ने भी इस व्यवस्था को पूरी तरह व्यावहारिक बताया है. डीएम ने कहा कि आज महिलाएं खेल के क्षेत्र में भी देश और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं. लड़कियों को खेलने का अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें मंच व संसाधन उपलब्ध कराये जाने चाहिए. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आठ खेलों में टीमों ने भाग लिया, एशियाई टीमों के साथ मुकाबले हुए और कई बार जीत दर्ज की गयी, 32वें स्कूल खेलों में भी छात्राओं और छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है.

भव्य शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती

संत शिरोमणि रविदास जयंती को लेकर जिले में उत्साह का माहौल रहा. केआरके मैदान से थाना चौक तक भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा मुख्य सड़क होते हुए चितरंजन रोड, प्रभात चौक, थाना चौक और महावीर चौक से गुजरते हुए नगर भवन पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और संत रविदास के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष कुमार ने किया. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष रामबालक दास, उपाध्यक्ष नंदन रविदास, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार दास सहित मनोज कुमार, मुन्ना कुमार, अशोक दास, कुंदन दास एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >