युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित, घबराने की जरूरत नहीं

दोषी पाये जाने वाले वितरकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी के भी आदेश दिये गये हैं.

कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

कालाबाजारी रोकने को बनीं टीमें कर रही लगातार छापेमारी

लखीसराय. मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब रसोई तक पहुंचने लगा है. युद्ध के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका के बीच लखीसराय जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिलाधिकारी नीरज कुमार के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी रोकने और आम जनता को सहूलियत देने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को घबराने या एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है.

तीन सदस्यीय ””धावा दल”” कर रही छापेमारी

गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी प्रखंडों में त्रिसदस्यीय धावा दल का गठन किया गया है. इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और संबंधित थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है. यह टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. दोषी पाये जाने वाले वितरकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी के भी आदेश दिये गये हैं.

बुकिंग के लिए लागू हुआ 25 दिनों का नियम

गैस वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाये रखने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार नया नियम लागू किया गया है. अब कोई भी घरेलू उपभोक्ता अंतिम सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग करा सकेगा. बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी.

पीएनजी कनेक्शन के लिए टोल-फ्री और नोडल नंबर जारी

बड़हिया और लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) को बढ़ावा दिया जा रहा है. समीक्षा में पाया गया कि 2700 उपभोक्ता कनेक्शन के लिए तैयार हैं. संबंधित संवेदक को प्रतिदिन 20 से 25 नये कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है. नये कनेक्शन लेने के लिए नोडल पदाधिकारी कुशाग्र पांडेय (8565835550),सीटी गैस सर्विस प्रतीक (7235846052) से संपर्क किया जा सकता है. साथ ही कहा गया है कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन होगा, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर जारी नहीं किया जायेगा.

प्रवासी मजदूरों को मिलेगा पांच किलो का फ्री-ट्रेड सिलेंडर

विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर पांच किलोग्राम का फ्री-ट्रेड एलपीजी उपलब्ध कराया जा रहा है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार केवल प्रवासी मजदूर ही इस विशेष सेवा का लाभ उठा सकते हैं. वहीं उन्होंने बताया कि गैस वितरण से जुड़ी किसी भी समस्या या कालाबाजारी की शिकायत के लिए समाहरणालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है. आम नागरिक 06346-232952 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

———————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >