बड़हिया प्रखंड के गंगासराय राजस्व सेवा महाअभियान शुरू

बड़हिया प्रखंड के गंगासराय राजस्व सेवा महाअभियान शुरू

लखीसराय. जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने बड़हिया के गंगासराय पंचायत में राजस्व पंजी टू के वितरण के साथ जिले में राजस्व सेवा महाअभियान की शुरुआत की. राजस्व महाअभियान का आयोजन 20 सितंबर 2025 तक होना है. डीएम मिथिलेश मिश्र ने बताया कि राजस्व महा अभियान का उद्देश्य बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकॉर्ड अभिलेख की अशुद्धियों के सुधार में तेजी लाने के लिए घर-घर तक पहुंच कर भूमि संबंधी दस्तावेजों की अशुद्धियां सुधार करना है. अभियान के तहत हर पंचायत में शिविर लगाकर जमाबंदी में त्रुटि सुधार, परिमार्जन, नाम, खाता, खेसरा, रकवा और लगान की अशुद्धियों को ठीक करना, उत्तराधिकार नामांतरण, जमाबंदी, रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम से वंशावली के आधार पर जमाबंदी करना, बंटवारा नामांतरण, संयुक्त जमाबंदी के आपसी सहमति या रजिस्टर्ड या कोर्ट के द्वारा बंटवारे के आधार पर हिस्सेदारों के नाम से अलग-अलग जमाबंदी करना है. राजस्व महा अभियान को तीन मुख्य चरणों में किया जाना है. प्रथम चरण अभियान पूर्व गतिविधियां की तैयारी, द्वितीय चरण अभियान के दौरान 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक जमाबंदी का प्रत्येक घर में वितरण एवं शिविर लगाया जायेगा. तृतीय चरण में अनुवर्ती गतिविधियों का संचालन 21 सितंबर 2025 से 30 अक्तूबर 2025 तक करना है. शनिवार से जिले के सभी हल्का में राजस्व कर्मचारियों के द्वारा जमाबंदी प्रपत्र का वितरण कार्य शुरू हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >