चार तस्कर व सात शराबी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक छापेमारी अभियान चलाया

उत्पाद विभाग ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाया छापेमारी अभियान

लखीसराय

उत्पाद विभाग की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 33 लीटर देसी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं सात व्यक्तियों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि जिले के लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौना मुसहरी में छापेमारी के दौरान उसी गांव के बिट्टू कुमार को 20 लीटर महुआ शराब व 105 किलो किण्वित जावा महुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं पीरीबाजार थाना क्षेत्र के खैरा महसोनी से उसी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी शंभू कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ, महसोनी से ही धरहरा थाना क्षेत्र के हमजापुर चांद टोला निवासी अमन आनंद को एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि कजरा थाना क्षेत्र के कटाही अहार से सहमालपुर वार्ड नंबर पांच निवासी अनुप यादव को सात लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं गिरफ्तार सात शराबियों में चार को लखीसराय थाना क्षेत्र के इंगलिश मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया. जिसमें इंगलिश वार्ड नंबर दो निवासी ललन डोम, विद्यापीठ चौक निवासी बिरजू मलिक, इंगलिश वार्ड नंबर चार निवासी मो. सलीम, इंगलिश वार्ड नंबर दो निवासी मो नौशाद शामिल है. जबकि बड़हिया थाना क्षेत्र के बड़हिया से तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चंदन कुमार व ओम प्रकाश कुमार तथा देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के अजय कुमार यादव शामिल है. सभी की मेडिकल जांच कराने के उपरांत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >