चार तस्कर व पांच शराबी गिरफ्तार

त्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शराब तस्करों व पांच शराबियों को गिरफ्तार किया है

लखीसराय. उत्पाद पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार शराब तस्करों व पांच शराबियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शराब तस्करों के पास से 31 लीटर महुआ शराब के साथ ही एक बाइक व एक ई-रिक्शा भी जब्त की है. उत्पाद निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि लखीसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत झरझरिया पुल के पास से शहर के कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड वार्ड नंबर 20 निवासी कृष्ण महतो के पुत्र सिकंदर कुमार एवं पचना रोड भारत माता वार्ड नंबर 22 निवासी मुकेश मंडल के पुत्र सौरव कुमार को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही उनका ई-रिक्शा को भी जब्त किया गया है. वहीं पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बरियारपुर से मानिकपुर थाना क्षेत्र के वंशीपुर निवासी अर्जुन दास के पुत्र दीपक दास एवं बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी बृरंची दास के पुत्र पंचानंद दास को एक लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. उसी जगह से कजरा थाना क्षेत्र के सहमालपुर वार्ड नंबर सात निवासी कपिल देव मंडल के पुत्र चंदन कुमार, अशोक मंडल के पुत्र रविशकुमार, पीरीबाजार थाना क्षेत्र के घोसैठ वार्ड नंबर एक निवासी स्व. नागेश्वर साह के पुत्र कारेलाल साह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. जबकि वीरुपुर थाना क्षेत्र के कमरपुर से शराब के नशे में वीरुपुर थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी स्व. मोती महतो के पुत्र चिंटू कुमार एवं बड़हिया थाना क्षेत्र के लोहरा डुमरी वार्ड नंबर 12 निवासी मिथिलेश कुमार के पुत्र गौरव कुमार को गिरफ्तार किया गया. सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >