शराब पीने के आरोप में चार गिरफ्तार

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया

लखीसराय.

उत्पाद थाना की पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान चार लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि जिले के बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के दोकर मोड़ से तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. जिसमें जमुई जिला के मल्लेपुर थाना क्षेत्र के बरियापुर वार्ड नंबर चार निवासी स्व. रामधनी यादव के पुत्र डब्लू यादव, किऊल थाना क्षेत्र के सिंहचक वार्ड नंबर 10 निवासी लुक्खर मांझी के पुत्र बसंत कुमार एवं मुंगेर जिला के लड़ैया टांड़ थाना क्षेत्र के महगामा निवासी झांपु यादव के पुत्र अधिक यादव शामिल है. वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर मुसहरी गांव से जमुई जिला व थाना क्षेत्र के महुवान निवासी सीताराम मांझी के पुत्र कृष्णा मांझी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. सभी की मेडिकल जांच कराने के साथ ही मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >