पूर्व बीईओ कुमारी परिणीता को दी गयी भावभीनी विदाई

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे शिक्षक केएल सहगल ने प्रस्तुत किया.

विदाई सह सम्मान समारोह में उमड़ा स्नेह

बड़हिया. प्रखंड स्थित बीआरसी भवन के सभागार में बुधवार को पूर्व बीईओ कुमारी परिणीता के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक समन्वय समिति, बड़हिया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग शामिल हुए. समारोह की अध्यक्षता बीडीओ सह बीईओ प्रतीक कुमार एवं सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन शिक्षक नेता मनोज कुमार पांडेय ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बीईओ प्रतीक कुमार, पूर्व बीईओ कुमारी परिणीता, राजकिशोर प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पांडेय, डॉ. ओम प्रकाश, रामविलाश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि रजनीश कुमार एवं शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे शिक्षक केएल सहगल ने प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कुमारी परिणीता को अंगवस्त्र, शॉल, फूलमाला, जूता, छाता, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया. अपने संबोधन में बीईओ प्रतीक कुमार ने कहा कि कुमारी परिणीता ने बड़हिया में अपने कार्यकाल के दौरान एक कर्तव्यनिष्ठ, सौम्य एवं कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनायी है. उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जायेगा. वहीं, सेवानिवृत्त बीईओ कुमारी परिणीता ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि बड़हिया प्रखंड एवं लखीसराय जिले में बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया. समारोह को डॉ ओमप्रकाश, संजय कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र प्रसाद, रामविलास कुमार, उमाशंकर सिंह, प्रमोद पांडेय, नवीन कुमार, मनीष कुमार, पीयूष कुमार झा, गणेश कुमार एवं रंजीत कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया. इस अवसर पर दिलीप कुमार, रामदुलार कुमार, राकेश कुमार, श्रवण कुमार, ललन कुमार, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

————————————————————————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >